Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन विवाद की पूरी कहानी- 1991 से शुरू हुई आज जंग तक पहुंची, पढ़िए टाइमलाइन
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग के पीछे की वजह इस बार NATO को माना जा रहा है. NATO यानी North Atlantic Treaty Organization, जिसे साल 1949 में शुरू किया गया था. यूक्रेन NATO में शामिल होना चाहता है लेकिन रूस ऐसा नहीं चाहता.
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) अब तीसरे विश्व युद्ध (Third World War) की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है. रूस ने अपने और यूक्रेन के बीच आने वालों को धमकी दी है तो वहीं, अमेरिका ने भी सख्त चेतावनी के साथ कहा है कि अंजाम बहुत बुरा होगा. रूस को कीमत चुकानी होगी. ब्रिटेन और दूसरे देश भी रूस के खिलाफ खड़े हैं. रूस और यूक्रेन के बीच जंग के पीछे की वजह इस बार NATO को माना जा रहा है. NATO यानी North Atlantic Treaty Organization, जिसे साल 1949 में शुरू किया गया था. यूक्रेन NATO में शामिल होना चाहता है लेकिन रूस ऐसा नहीं चाहता. यह जानना जरूरी है कि आखिर इस विवाद की जड़ क्या है? सोवियत संघ के जमाने में कभी मित्र रहे ये प्रांत दो देश बनने के बाद एक दूसरे के शत्रु क्यों बन गए हैं?
यूक्रेन की सीमा पश्चिम में यूरोप और पूर्व में रूस से जुड़ी है. 1991 तक यूक्रेन पूर्ववर्ती सोवियत संघ (USSR) का हिस्सा था. अलग होने के बाद भी यूक्रेन में रूस का प्रभाव काफी हद तक दिखाई देता था. यूक्रेन की सरकार भी रूसी शासन के आदेश पर ही काम करती थी. लेकिन, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती महंगाई और अल्पसंख्यक रूसी भाषी लोगों के बहुसंख्यक यूक्रेनी लोगों पर शासन ने विद्रोह की चिंगारी सुलगा दी.
TRENDING NOW
1991
- यूक्रेन ने रूस से आजादी का ऐलान किया.
- रेफरेंडम से लियोनिद क्रावचुक राष्ट्रपति बने
1994
- लियोनिद कुचमा ने लियोनिद क्रावचुक को चुनाव में हराया.
1999
- कुचमा एक बार फिर से राष्ट्रपति चुने गए.
- चुनाव में अनियमितता के आरोप लगे.
2004
- रूस के पक्षधर विक्टर यानूकोविच राष्ट्रपति बने.
- चुनाव में धांधली का आरोप लगा, प्रदर्शन हुए.
- ऑरेंज रिवोल्यूशन के नाम से जाना जाता है.
- पश्चिम के पक्षधर विक्टर यूस्चेन्को को राष्ट्रपति चुना गया.
2005
- यूस्चेन्को ने रूस का दबदबा कम करने का संकल्प लिया.
- यूक्रेन को नाटो और EU में शामिल करने की बात कही.
2008
- नाटो का यूक्रेन से वादा,आप हमारे गठबंधन का हिस्सा होंगे.
2010
- यानूकोविच ने राष्ट्रपति चुनाव में यूलिया टिमशेंको को हराया.
2013
- यानूकोविच ने US के साथ ट्रेड वार्ता को सस्पेंड किया.
- रूस के साथ ट्रेड समझौते किए.
- कीव में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ.
2014
- 14 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत.
- संसद ने यानूकोविच को हटाने के लिए वोट किया.
- यानूकोविच यूक्रेन छोड़ रूस भाग गए.
- लड़ाकों ने यूक्रेन के क्रीमिया में संसद पर रूसी झंडा फहराया.
- 16 मार्च को रूस ने इसे रेफरेंडम से रूस में शामिल किया.
2017
- यूक्रेन और EU के बीच फ्री मार्केट ट्रेड की डील हुई.
2019
- यूक्रेन के ऑर्थोडॉक्स चर्च को आधिकारिक मान्यता मिली.
- आधिकारिक मान्यता मिलने पर रूस इससे नाराज हुआ.
जून 2020
- IMF ने 5 बिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता यूक्रेन को दी.
जनवरी 2021
- यूक्रेन ने अमेरिका से नाटो में शामिल होने की अपील की.
अक्टूबर 2021
- यूक्रेन ने Bayraktar TB-2 ड्रोन का इस्तेमाल किया.
- ड्रोन के इस्तेमाल से रूस नाराज हुआ.
नवंबर 2021
- रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सेनाओं की तैनाती बढ़ाई.
7 दिसंबर 2021
- रूसी सैनिकों की संख्या बढ़ाने पर बाइडेन की रूस को चेतावनी.
- रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो आर्थिक पाबंदियां लगेंगी-US
10 जनवरी 2022
- यूक्रेन-रूस तनाव के बीच US और रूस के राजनयिकों की वार्ता विफल.
14 जनवरी 2022
- यूक्रेन पर साइबर हमले की चेतावनी.
17 जनवरी 2022
- रूस की सेना बेलारूस पहुंचनी शुरू हुई.
24 जनवरी 2022
- नाटो ने सेना को स्टैंडबाई पर रखा.
28 जनवरी 2022
- पुतिन ने कहा- रूस की मुख्य मांग सुरक्षा थी जो स्वीकार नहीं की गई.
2 फरवरी 2022
- US ने कहा- 3000 अतिरिक्त सैनिकों को पोलैंड, रोमानिया भेजेगा.
4 फरवरी 2022
- पुतिन को चीन का समर्थन मिला.
- यूक्रेन को नाटो का हिस्सा नहीं होना चाहिए: चीन
7 फरवरी 2022
- पुतिन से मिले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों
- मैक्रों बोले- पुतिन मान गए, रूस बोला- डील नहीं हुई
9 फरवरी 2022
- जो बाइडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस कभी भी हमला कर सकता है.
- अमेरिका ने अमेरिकी लोगों से देश छोड़ने की बात कही.
15 फरवरी 2022
- रूस ने कहा- उसकी कुछ सेना वापस लौट रही है.
18 फरवरी 2022
- US राजदूत ने कहा- रूस ने यूक्रेन सीमा पर सैनिक बढ़ाए.
19 फरवरी 2022
- रूस की सेना ने परमाणु हथियारों का अभ्यास किया.
21 फरवरी 2022
- रूस ने यूक्रेन के दो हिस्सों- लोहान्स्क-दोनेत्स्क को मान्यता दी.
24 फरवरी 2022
- रूस ने यूक्रेन पर सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया और जंग शुरू हो गई.
11:09 AM IST